हिन्दी अनुभाग की राजभाषा गतिविधियां
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी राजभाषा संबंधी उपबंधों एवं नियमों के अधीन जारी आदेशों, अनुदेशों का अनुपालन, करना एवं हिन्दी पत्रों का उत्तर हिन्दी में ही देना।
- प्रत्येक तिमाही में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा।
- राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक का आयोजन नियमित रूप से करना एवं बैठक का कार्यवृत्त परिषद मुख्यालय को समय पर भेजना।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य
| क्रम | नाम | पद |
|---|---|---|
| 1 | डॉ. कादिरवेल गोविंदसामी | निदेशक (अध्यक्ष) |
| 2 | डॉ. बी.के भट्टाचार्य | प्रधान वैज्ञानिक |
| 3 | डॉ. बागीश कुमार | वैज्ञानिक |
| 4 | डॉ. एम. थोईथोई देवी | सदस्य |
| 5 | डॉ. अनोक उचोई | वैज्ञानिक |
| 6 | श्री उत्पल घोष | वित्त एवं लेखा अधिकारी |
| 7 | श्री पंकज कुमार दास | सहायक प्रशासनिक अधिकारी |
| 8 | श्री धरमलाल कुमार यादव | टी-1 |
| 9 | डॉ. राजेश कुमार | प्रभारी, हिन्दी अनुभाग |
- प्रत्येक तिमाही में राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग से संबंधित रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर परिषद मुख्यालय को नियमित रूप से प्रेषित करना।
- संस्थान में कार्यरत अधिकारियों/कार्मिकों का राजभाषा हिन्दी के ज्ञान से संबंधित रोस्टर तैयार करना।
- राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3 (3) के अंतर्गत सभी आने वाले दस्तावेज जैसे कार्यालय आदेश, कार्यालय ज्ञापन, परिपत्र, अधिसूचनाएं आदि द्विभाषी रूप में जारी करना।
- राजभाषा नियम, 1976 के नियम 11 के अंतर्गत रजिस्टरों के प्रारूप एवं शीर्षक द्विभाषी रूप में करना।
- राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यमक्र में हिन्दी में मूल पत्राचार हेतु निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना।
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन (केन्द्रीय कार्यालय-2) को छिमाही रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में भरकर उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं सचिव नराकास मालीगांव, गुवाहाटी को नियमित रूप से प्रेषित करना।
- प्रत्येक वर्ष संस्थान में हिन्दी दिवस/सप्ताह/पखवाड़ा/माह मनाना एवं हिन्दी दिवस/सप्ताह/पखवाड़ा/माह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
- प्रत्येक तिमाही में संस्थान की राजभाषा पत्रिका ‘‘भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी दर्पण‘‘ अंक का प्रकाशन करना।
- भाकृअनुप कृषि भवन नई दिल्ली द्वारा प्राप्त राजभाषा नीति के अनुपालन से संबंधित आदेशों का पालन करना।
संस्थान में राजभाषा नियमों एवं निदेशों के अनुपालन हेतु हिन्दी प्रकोष्ठ कार्यरत है जिसका संगठन इस प्रकार हैः
- डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी हिन्दी अनुभाग
- सुश्री मामोनी डेका वाई पी-I हिन्दी अनुभाग
- भा.कृ.अनु.प-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, अंचल-VI
- काहिकुची, आजरा, गुवाहाटी, असम-7810107